Ranchi

महिला आयोग के सहयोग से पटरी पर लौटी डीएसपी का दाम्‍पत्‍य जीवन

Ranchi: झारखंड राज्‍य महिला आयोग ने डीएसपी किशोर कुमार रजक के द्वारा अपनी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव को प्रताड़ित करने एक मामले (केस नंबर 542/18) में सुलह कराते हुए सोमवार को निपटारा कर दिया. महिला आयोग की पहल पर वर्षा श्रीवास्तव और डीएसपी किशोर कुमार रजक अपनी आगे की जिंदगी साथ-साथ गुजारने के लिए सहमत हो गये.

इसे भी पढ़ें :बकोरिया कांड : न्यूज विंग ने न्याय के लिए चलाया था अभियान, पढ़िये सभी खबरें एक साथ

क्या था मामला

डीएसपी किशोर कुमार रजक के खिलाफ उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने महिला प्रताड़ना का मामला रामगढ़ जिले के महिला थाना में दर्ज किया गया था. वर्षा श्रीवास्तव ने अपने पति किशोर कुमार रजक पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने सहित कई गंभीर आरोप लगाया था. साथ ही उन्‍होंने डीएसपी के छोटे भाई सहित पांच रिश्तेदारों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था.

दोनों में हुआ था प्रेम विवाह

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोनों में प्रेम विवाह हुआ था. शादी के कुछ दिनों बाद तक दोनों के संबंध ठीक थे. उसके बाद से डीएसपी अपने परिवार और छोटे भाई के साथ मिलकर लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. यहां तक कि अक्सर वह अपनी पत्‍नी के साथ मारपीट भी करने लगे. मामले को लेकर कई बार थाने में सन्‍हा भी दर्ज कराया गया था.

Related Articles

Back to top button