
Mumbai : यौन उत्पीड़न के आरोपों के घेरे में आए अनुभवी और वरिष्ठ संगीतकार अनु मलिक ने रविवार को कहा कि वह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से ब्रेक ले रहे हैं.
एक बयान में मलिक ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम से हटने का फैसला लिया है क्योंकि वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं. वह साल 2004 से इंडियन आइडल के जज पैनल में रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : मी टू… विवाद : कोंकणा, जोया और अन्य महिला निर्देशकों ने दोषसिद्ध लोगों के साथ काम नहीं…
मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा हूं
मलिक ने कहा कि मैं अनु मलिक इंडियन आइडल से ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा. चैनल भी इस पर राजी है. शुक्रिया.
संगीतकार की यह प्रतिक्रिया तब आई है. जब सूत्रों ने दावा किया कि सोनी टीवी ने उन्हें इंडियन आइडल 10 के जज के तौर पर हटने के लिए कहा है.
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने भी एक बयान जारी कर कहा कि संगीतकार अब इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे. इस कार्यक्रम में इस बार विशाल डडलानी और नेहा कक्कड़ भी जज की भूमिका में हैं.
इसे भी पढ़ें : पाखंडी समाज के चेहरे पर से झूठी शराफत का नकाब जितना जल्दी उतरे, अच्छा, मी टू…का…
उनके खिलाफ आरोप
बयान में कहा गया है कि अनु मलिक इंडियन आइडल के जूरी पैनल का हिस्सा नहीं है. शो अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलता रहेगा और हम इंडियन आइडल सीजन 10 की प्रतिभाओं को जज करने के लिए विशाल और नेहा के साथ भारतीय संगीत के कुछ बड़े नामों को आमंत्रित करेंगे.
यह फैसला तब लिया गया जब गायिका सोना मोहपात्रा और श्वेता पंडित के मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद दो उभरती गायिकाओं ने भी उनके खिलाफ ऐसे ही आरोप लगाए हैं.
इसे भी पढ़ें : मी टू की आवाज को सुनें… नामी-गिरामी चेहरों से पर्दा हट रहा है
आरोपों से इनकार
मलिक के एक वकील ने गुरुवार को उनके खिलाफ आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत के मी टू अभियान को उनके मुवक्किल के चरित्र हनन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. मलिक लगातार इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं.

मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा हूं


