
Lohardaga : सुरक्षा बल में तैनात जवानों को नुकसान पहुंचाने की योजना विफल कर दी गयी है. बता दें कि सुरक्षा बलों ने गुमला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र विशुनपुर थाना क्षेत्र के जंगल से दो केन बम, आईईडी बरामद किये हैं. जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी नक्सली संगठन द्वारा जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दो केन बम क्रमश: 10 किलो और 15 किलोग्राम वजन के लगाये गये थे. नक्सलियों की मंशा सुरक्षा बलों को अभियान के दौरान क्षति पहुंचाने की थी.

खबरों के अनुसार नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर लोहरदगा जिले में नियुक्त सीआरपीएफ 158 बटालियन, झारखंड जगुवार, बीडीडीएस स्क्वायड टीम और गुमला जिला पुलिस बल ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए गुमला और लोहरदगा जिले के सीमवर्ती विशुनपुर थाना क्षेत्र के बोरहा गांव के समीप जंगल से एक पुराने कुएं के समीप से दो केन बम बरामद कर लिये. इसे सीआरपीएफ और पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- उज्जवला योजना से मीलों दूर हैं आंगनबाड़ी केंद्र, चूल्हा फूंक तैयार हो रहा नौनिहालों का खाना




