
Raebareli : यूपी के रायबरेली में बुधवार सुबह मालदा से दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गयी. खबरों के अनुसार हादसा रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर हुआ. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस रेल हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है और कई यात्री घायल हो गये. मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल बताया गया है. हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. एटीएस की टीम भी वहां पहुंच गयी है. एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर आनंद कुमार ने यह जानकारी दी. लखनऊ और वाराणसी से NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गयीं.
#MeToo अभियान पर बोले बीजेपी सांसद- भारत में ये एक गलत प्रथा
योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को हरसभंव मदद पहुंचाने का आदेश दिया
स्थानीय पुलिस और ऐम्बुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद है. घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा है. खबरों के अनुसार हादसे के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया. चीख पुकार मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. इस घटना के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी, एसपी, स्वास्थ्य अधिकारियों और NDRF की टीम को हरसभंव मदद पहुंचाने का आदेश दिया है. साथ्रा ही सीएम योगी ने डीडीपी ओपी सिंह से बात कर हर आवश़्यक कदम उठाने को कहा. सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गये.
रेलवे ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन BSNL- 05412-254145, रेलवे 027-73677
पटना स्टेशन BSNL- 0612-2202290, 0612-2202291, 0612-220229, रेलवे- 025-83288




