शहर के थाना चौक की घटना, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
गैस एजेंसी के कर्मी पैसे लेकर एसबीआई बैंक जा रहे थे जमा करने
Ramgarh : शहर के थाना चौकी स्थित रामगढ़ गैस एजेंसी के कर्मी आसिम पाल से दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने एजेंसी के निकट है से 2.5 लाख रुपयों की लूट कर चलते बने. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आसींद पोल प्रतिदिन की भांति गैस एजेंसी का पैसा लेकर एसबीआई बैंक जमा करने के लिए जा रहे थे. जैसे ही एजेंसी से निकलकर एनएच-33 अजय फास्ट फूड के पास पहुंचे और अपनी स्कूटी को स्टार्ट करने लगे, उसी समय बाइक सवार दो अपराधियों ने रुपए से भरा बैंक कर्मी से छीन लिया और नयी सराय की ओर तेज रफ्तार से फरार हो गये. घटना के तुरंत बाद गैस एजेंसी के कर्मियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर पहुंचे थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मामले की जानकारी ली. घटना के बाद रामगढ़ पुलिस ने बाइक सवार अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह चेक नाका भी लगाया लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ से भाग निकले. घटना के बाद गैस एजेंसी के संचालक निशक्त ने कई कर्मियों के साथ थाने पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी. बताते चलें कि इधर पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में लगाये गये सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगालने में जुटी है पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द गिरफ्त में होंगे.
थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है गैस एजेंसी
बताते चलें कि रामगढ़ गैस एजेंसी की दूरी रामगढ़ थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि थाने के समीप ही लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दी.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button