National

S-400 डील  : अमेरिका के सुर बदले,  कहा- प्रतिबंध की कवायद रूस को दंडित करने के लिए  

 NewDelhi : भारत ने शुक्रवार को अमेरिका की चेतावनी के बावजूद रूस के साथ बहुचर्चित S-400 एयर डिफेंस सिस्टम डील पर मुहर लग दी. माना जा रहा था कि डील फाइनल होते ही अमेरिका की कड़ी प्रतिक्रिया होगी, लेकिन अमेरिकी दूतावास द्वारा सोच समझ कर कूटनीतिक बयान दिया गया है.  अमेरिकी सुर बदल गये हैं.  अमेरिका ने अपने तेवर ढीले करते हुए कहा कि उसकी ओर से लगाये जानेवाले प्रतिबंध वास्तव में रूस को दंडित करने के लिए हैं. बता दें कि डील होने के कुछ घंटे बाद अमेरिकी दूतावास की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है. दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने स़्वर बदलते हुए कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का उसका मकसद अपने सहयोगियों या पार्टनर्स की सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचाना नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः भारत और रूस ने एस-400 समेत 8 समझौतों पर किये हस्‍ताक्षर

कोई भी रियायत या छूट पर विचार ट्रांजैक्शन के आधार पर

जान ल्रें कि भारत और रूस के बीच शुक्रवार को स्पेस सहयोग समेत आठ बड़े समझौते किये गये हैं. इसके बाद अमेरिका ने कहा कि कोई भी रियायत या छूट पर विचार हर ट्रांजैक्शन के आधार पर किया जायेगा इसका पहले ही अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. भारत पर ऐंटी-रूस प्रतिबंधों का क्या असर होगा? यह पूछे जानेपर अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी कानून CAATSA के सेक्शन 231 पर विचार हर एक ट्रांजैक्शन के आधार पर होगा. कहा कि  CAATSA कानून लागू करने का हमारा मकसद रूस के घातक व्यवहार के लिए उसे दंडित करना है.

इसे भी पढ़ेंःहर माह 32 करोड़ नुकसान की भरपाई कर रहे 47 लाख बिजली उपभोक्ता, सीएम ने मानी व्यवस्था में खामी

S-400 दुश्मन के एयरक्राफ्ट को आसमान में ही गिरा कर सकता है

S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है. इस सिस्टम से दुश्मन के एयरक्राफ्ट को आसमान से मार गिराया जा सकता है.  बता दें कि S-300 का अपग्रेडेड वर्जन S-400 रूस का सबसे अडवांस लॉन्ग रेंज सर्फेस-टु-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम है.  सिस्टम दुश्मन देशों के क्रूज, एयरक्राफ्ट और बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है. इस मिसाइल सिस्टम को अल्माज-आंते ने तैयार किया है,यह एक ही राउंड में 36 वार करने में सक्षम माना जाता है.

Related Articles

Back to top button