
Bermo: कोयले के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश में पुलिस ने छापामारी की है. मंगलवार की तड़के सुबह बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत नयी बस्ती में मोंटिको नाला के किनारे पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान पांच मोटर साइकिल और 15 क्विंटल अवैध कोयला जब्त किया गया.
इसे भी पढ़ें – IL & FS संकटः झारखंड में 35 सौ करोड़ की योजनाओं पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल
छापामारी का नेतृत्व इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी ने किया. छापामारी में पुलिस ने पांच मोटरबाइक सहित 15 क्विंटल अवैध कोयला जब्त किये है. हालांकि, पुलिस को देखकर सभी कारोबारी और बाईक मालिक गाड़ी को छोड़कर भाग गये. इंस्पेक्टर ने कहा कि कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रहेगा. इस छापामारी में थाना के अवर निरीक्षक बबन सिंह, सनि एके दूबे, बैजून मरांडी जवानों के साथ शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – खदान आवंटन मामले में फंस सकते हैं CS रैंक के साथ दो IFS, जिस फाइल पर खदान की अनुशंसा हुई, वह भी गायब




