
Chatra: हजारीबाग एसीबी की टीम ने चतरा जिले के होमगार्ड कार्यालय से रिश्वत लेते होमगार्ड के दो जवानों को किया गिरफ्तार. गिरफ्तार जवानों को एसीबी की टीम हजारीबाग ले गई है. गिरफ्तार जवानों में होमगार्ड कार्यालय में कमान की ड्यूटी संभालने वाले अनुज प्रधान और उसके कार्यालय सहयोगी उपेंद्र कुमार का नाम शामिल है . ये दोनों ड्यूटी देने के नाम पर प्रमोद यादव होमगार्ड जवान से 3000 हजार का रिश्वत ले रहे थे.इनकी गिरफ्तारी से होमगार्ड कार्यालय में दहशत का माहौल कायम हो गया है.




