Ranchi: आदिवासी जन परिषद के वरीय उपाध्यक्ष और संयोजक अभय भुटकुंवर व शांति तवैया ने मानव तस्करी के संदर्भ में कहा कि मानव तस्करी में राजनेता पुलिस जमीन माफिया एवं प्रभा मिंज मुनी, दीपशिखा मिंज की संलिप्तता से स्पष्ट पता चलता है कि देह व्यापार का रैकेट अंतरराज्यीय स्तर पर हो रहा है. उन्होंने कहा है कि प्रभा मिंज एवं दीपशिखा मिंज की अवैध संपत्ति को अविलंब जब्त की जाए और राज्य में जितने भी प्लेसमेंट के नाम पर एजेंसी चलाये जाते हैं, उनकी जांच सीबीआई से कराई जाए.
इसे भी पढ़ें: अपने आवास के पास गंदगी देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा- सफाई करना है तो करें या छोड़ दें काम
आदिवासी समाज है शर्मसार
उन्होंने कहा कि इस मामले पर आदिवासी समाज शर्मसार है. ऐसे लोगों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है. आदिवासी समाज इनका बहिष्कार करती है और इन लोगों को समाज में कोई जगह नहीं है. सरकार से आग्रह है कि ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर से कठोर मुकदमा चलाया जाए और ताकि उन्हें सजा मिल सके.
इसे भी पढ़ें: पुलिस ने किया पहाड़ी चीता गिरोह के सरगना को गिरफ्तार
दिल्ली से हुई है गिरफ्तारी
बताया जाता है कि मानव तस्कर के आरोपी प्रभा मिंज की गिरफ्तारी दिल्ली के टैगोर गार्डन से एटीएस की टीम ने किया था. प्रभा मिंज के ऊपर सिमडेगा इलाके के लड़कियों को बहला फुसलाकर और सोशल मीडिया के माध्यम से महानगरों में बेचे जाने का आरोप है.




