
Dhanbad: सिजुआ स्थित आवासीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए टुंडी के पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयुष्मान भारत कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम के बहाने सरकारी राशि का दुरूपयोग किया गया है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तंत्र ने पूरी ताकत झोंक दी. इसके लिए पैसों को पानी की तरह बहाया गया है. सरकारी धन की खूब लूट हुई. धनबाद जिला से 40 से 50 बसों (वाहन) में सहियाओं एवं स्थानीय लोगों को कोडरमा भेजा गया. लेकिन, स्वास्थ्य विभाग और एनआरएच से जुड़े अधिकारियों ने सहिया, सहिया साथी, प्रखंड सहिया प्रशिक्षकों को पूरे दिन भूखे रखा. नास्ता, भोजन, पानी तक उपलब्ध नहीं कराया. बस बुकिंग से लेकर भोजन, नाश्ता, पानी में घोटाला हुआ है. आठ प्रखंड में कुछ प्रखंड के सहियाओं को खाना देने के नाम पर खानापूर्ति की गयी है. इसकी जांच होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : स्कूल में एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटी के नाम पर अभिभावकों की होती है जेब ढीली
सहिया सम्मेलन का पत्र देकर मोदी ले जाया गया मोदी के कार्यक्रम में
मथुरा महतो ने कहा कि सहियाओं को पत्र जारी कर यह बताया गया था कि कोडरमा में सहिया सम्मलेन है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का शोभा बढ़ाने के लिए ले जाया गया. प्रधानमंत्री ने ऑनलाईन कोडरमा एवं चाईबासा में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला प्रोजेक्टर पर दिखाने के लिए ले जाया गया था. सिर्फ मोदी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र को लगा दिया गया था. इसके लिए आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पोषण सखी, सहियाओं को बलि का बकरा बनाया गया. केंद्र में मोदी एवं राज्य में रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल है. सरकारी तंत्र की बैसाखी से मोदी भीड़ जुटा रहे हैं, जो निंदनीय है. श्री महतो ने कहा कि सरकार सहियाओं एवं उससे जुड़े कर्मियों को बहुत कम वेत्तन दिया जा रहा है. उनकी वेतनमान को बढ़ाये. अब अगर जिला प्रशासन द्वारा सहियाओं के साथ भेदभाव किया, तो प्रशासन और स्वास्थय विभाग को घेरने का काम करेंगे. मौके पर हलीम अंसारी, राजेश महतो, बसंत महतो, बाबू नाथ महतो, बिरेन महतो, मो. अफजल, नरेश महतो, सुमित महतो आदि मौजूद थे.




