
Ranchi: विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के द्वारा प्रांत कार्यालय, किशोरगंज में रविवार को शस्त्र पूजन आरंभ किया गया. इस मौके पर शस्त्रों का पूजन मंत्र उच्चारण के साथ किया गया. मातृ शक्ति प्रांत प्रमुख दीपा रानी कुंज ने बताया कि हर वर्ष शस्त्र पूजन पुरे देश में दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति के द्वारा किया जाता है. नवरात्र के अवसर पर सभी ज़िला और नगर में ये पूजन किया जा रह है. दुर्गा वाहिनी की बहनों को को इसका प्रशिक्षण भी दिया जाता है. उन्होंने सभी महिला को मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि आज सभी महिला को शस्त्र रखना और उसको चलना आना चाहिए. अपनी रक्षा खुद से और समाज की रक्षा करने की क्षमता होना बहुत जरुरी है. मौके पर क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, धर्म प्रसार परियोजना आशा प्रमुख रेणु अग्रवाल, महानगर दुर्गा वाहिनी संयोजिका स्वेता सिंह, बबीता हिंदु, सहसंयोजिका समृद्धि कुमारी, महानगर कोषाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, पलक कुमारी, उषा देवी, कलावती देवी, अनिता देवी, बबीता एवम् अन्य लोग भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन से सवाल: गरीबों को आखिर कब देंगे तीन कमरों वाला घर? गलथेथरी में ही बीते चार साल




