Ranchi: जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या करने वाला बड़ा भाई को साहिबगंज जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 17 दिन बाद आरोपी गोवर्धन रविदास को बिहार से गिरफ्तार किया है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जयंतिग्राम निवासी आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त झोरनी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 27 सितम्बर की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित जयंती ग्राम में जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों के बीच हुई मारपीट की घटना में जख्मी त्रिभुवन रविवास की मृत्यु हो गयी थी. आरोपी को पकड़ने के लिए एसआई अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने पेशेवर एवं तकनीकी तौर पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी गोर्वधन रविदास को बिहार के बोलबज्जा गांव से गिरफतार किया. आरोपी पर बिहार और झारखण्ड के साहिबगंज जिले में 13 मामले दर्ज है.
जमीन विवाद में दिया था घटना को अंजाम
आरोपी गोवर्धन रविदास 27 सितम्बर को पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई त्रिभुवन रविदास को गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया था. जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया. बचाव करने आए भाभी एवं भतीजे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जानकारी के अनुसार पिता गुंजन दास के पुश्तैनी जमीन 14 डिसमिल तीन भाइयों एक बहन में बराबर हिस्से में 20 साल पूर्व ही बटवारा हो गया था. लेकिन छोटा भाई गोवर्धन रविदास को यह मंजूर नहीं था. समय-समय पर इसको लेकर उसके दो बड़े भाइयों त्रिभुवन रविदास एवं जनार्दन रविदास से हमेशा विवाद होता था.




