JharkhandRanchi

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत राज्यपाल ने की सफाई, कहा : सफाई बनाये रखें लोग

Ranchi : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शहरवासियों को स्वच्छत ही सेवा कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि गंदगी से सबसे अधिक बीमारियां फैलती है. ऐसे में जरूरी है कि हर इंसान अपने आस-पास सफाई कार्य को निरंतर बनाए रखें. स्वच्छता में ही शुद्धता है, पवित्रता है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता को बहुत महत्व देते थे. 2 अक्टूबर 2019 को हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वां जयंती मनाएंगे. ऐसे में राष्ट्रपिता के सपने को बनाए रखना जरुरी है. महामहिम ने उक्त बातें शनिवार को धोबी घाट वर्धमान कंपाउंड लालपुर जाकर स्वच्छता ही सेवा (स्वच्छ भारत अभियान) के अंतर्गत सफाई अभियान के दौरान कही. मौके पर उन्होंने स्वयं ही झाड़ू लेकर सफाई कार्यक्रम का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति साफ-सफाई कार्य को पंसद करता है. लेकिन इसके लिए सरकारी तंत्र पर निर्भर होकर रह जाते है. जरूरी है कि इससे बचा जाए. इस दौरान नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, रांची मेयर आशा लकड़ा, नगर आयुक्त मनोज कुमार, पार्षद रोशनी खलखो, अर्जुन यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कई उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-रिम्स प्रबंधन ने बकाये पीएफ के लिए सरकार से मांगे 21.34 करोड़

साफ-सफाई के लिए आगे आये हर व्यक्ति

मौके पर राज्यपाल ने कहा कि शहर में गंदगी न फैले इसका लोगों को ध्यान रखना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से लोगों को कई कार्यक्रम के द्वारा सफाई कार्य के लिए जागरुक किया जा रहा है. इसी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम एक प्रमुख योजना है. उन्होंने लोगों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. राज्यपाल ने कहा कि राज्य में विशेषकर राजधानी में इन दिनों कई तरह की बीमारियां (चिकनगुनिया, टाइफाइड) फैल रही है. इसलिए जरूरी है कि लोग अपने घर के अगल-बगल में साफ-सफाई को बनाए रखें. लोग कचरा ना फेंके, गंदगी ना फैलाएं, क्योंकि गंदगी फैलाने से अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है. चिकनगुनिया, डेंगू फैलाने वाले मच्छर गंदगी के कारण पैदा होते हैं और बीमारी फैलते हैं. साफ सफाई रखना केवल सरकार की ही जिम्मेवारी नहीं बल्कि एक आम नागरिक का कर्तव्य भी है.

इसे भी पढ़ें-रिम्स में आयुष्मान भारत योजना के तहत नहीं हो पा रहा पंजीयन, ध्वस्त हुआ सिस्टम

ग्रामीणों से लें सफाई कार्य की प्रेरणा

रांची नगर निगम क्षेत्र की आबादी 14 से 15 लाख के लगभग है और नगर निगम के पास केवल 17 सौ सफाई कर्मचारी हैं. सिर्फ सफाई कर्मचारियों के भरोसे पूरे शहर की सफाई नहीं की जा सकती, हम लोगों का भी कर्तव्य है कि अपने घरों के साथ-साथ अपने मोहल्ले एवं शहर को साफ रखें. उन्होंने कहा कि हमें अपने मन को भी साफ रखना है और यह नहीं सोंचना है कि हमें कोई नहीं देख रहा है. स्वच्छता अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं बल्कि प्रतिदिन होना चाहिए. हमें अपने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताना चाहिए. गांव के लोग कम पढ़े लिखे होने के बावजूद भी अपने घर आंगन एवं गांव को साफ रखते हैं. वहां कोई सफाई कर्मचारी भी नहीं होता है, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये. इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया एवं अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग की अपील की.

Related Articles

Back to top button