
Bokaro/Ranchi : मेडिकल के लिए तैयारी कराने के नाम पर आकाश इंस्टीट्यूट इन दिनों फर्जी विज्ञापन एवं समाचार पत्रों के माध्यम से छात्रों का नामांकन ले रहा है. बोकारो जिला अंतर्गत आकाश इंस्टीट्यूट ने बच्चों का नामांकन लेने के लिए सारी सीमाएं ही लांघ दी है. बोकारो के गोमिया प्रखंड स्थित पिट्स मॉडल स्कूल, आइईएल कॉलोनी की छात्रा सिद्धि जैन की फोटो के साथ आकाश इंस्टीट्यूट ने अखबारों में खबर छपवा दी कि छात्रा ने उनके संस्थान से पढ़ाई कर सीबीएसई की दसवीं परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किए हैं. वहीं सिद्धि जैन के पिता मनोज जैन ने न्यूज विंग को बताया कि सिद्धि जैन दसवीं में कभी आकाश इंस्टीट्यूट में पढ़ी ही नहीं है. बल्की संस्थान अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को प्रभावित करने के लिए हर साल इस तरह का खेल खेलता है.
इसे भी पढ़ें- भूख लगने पर महिला ने रोटी चुराकर खा ली, तो मालिक ने नंगा कर बांध दिये हाथ-पैर, पूरे बदन पर लगाया मिर्च पाउडर का लेप
नियमों की अनदेखी कर निजी स्कूल में चल रहा इंस्टीट्यूट
सीबीएसई बोर्ड के नियमों के अनुसार कोई भी निजी या सरकारी स्कूल, स्कूल कैंपस में अपना कोचिंग सेंटर स्थापित नहीं कर सकता है. लेकिन गोमिया स्थित पिट्स मॉडल स्कूल सीबीएसई के नियमों की अनदेखी कर रहा है. स्कूल में आकाश इंस्टीट्यूट का सेंटर चलाया जा रहा है. बात यहीं नहीं खत्म होती है. आकाश इंस्टीट्यू बच्चों से अपनी रिसीप्ट पर पैसे वसूल रहा है. आईटी और प्रैक्टिकल के नाम पर स्कूल के बच्चों से आकाश इंस्टीट्यूट 5300 रुपये वसूलता है. जबकि बच्चों को प्रैक्टिकल के नाम पर कुछ नहीं कराया जाता है.
इसे भी पढ़ेंः बिजली संकट : BJP MLA ढ़ुल्लू महतो की वजह से बिजली कंपनियों को नहीं मिल रहा 6-7 लाख टन कोयला, क्या यह राष्ट्रद्रोह नहीं!
क्या कहते हैं प्राचार्य डीपीएस, रांची
अध्यक्ष, सहोदय सह प्रचार्य डीपीएस रांची, राम सिंह ने कहा कि सीबीएसई के नियमों के अनुसार कोई स्कूल अपने कैंपस में निजी कोचिंग संस्थान का सेंटर नहीं चला सकता है. ना ही स्कूल में कोचिंग संस्थान के नाम पर बच्चों से फीस वसूल सकता है.
पिट्स मॉडल स्कूल में है आकाश का सेंटर
गोमिया के पिट्स मॉडल स्कूल में आकाश इंस्टीट्यूट का सेंटर चलाने की बात आकाश इंस्टीट्यूट, बोकारो की प्रतिनिधी दिव्या ने भी स्वीकार की है. उनका कहना था कि संस्थान स्कूल में आठवीं से दसवीं तक के बच्चों को कोचिंग देता है. वहीं सेंटर हेड राजेश से इस दिशा में न्यूज विंग ने उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन काटते हुए कहा कि वे अभी दो दिनों तक बहुत वयस्त हैं.
इसे भी पढ़ें- आयुष्मान भारत योजना: झारखंड सरकार और नेशनल इंश्योरेंस के बीच एमओयू
रांची में अवैध रूप से चल रहा आकाश इंस्टीट्यूट का हॉस्टल : आजसू
आजसू ने अवैध लॉज हॉस्टल को श्रेय देने के विरोध में रांची स्थित आकाश इंस्टीट्यूट के खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से आजसू ने आकाश इंस्टीट्यूट प्रशासन को उनके सांठ-गांठ से फल-फूल रहे अवैध और गैर निबंधित लॉज-हॉस्टल के वास्तविक स्थिति से अवगत कराया. साथ ही सभी अवैध लॉज हॉस्टल को तत्काल बंद करने की मांग की गयी.
इसे भी पढ़ेंःबिजली खरीद में फूंक दिया 20 हजार करोड़, अब कोयले की कमी, झारखंड के सात जिलों में ब्लैकआउट के हालात
गैर निबंधित लॉज-हॉस्टल को शह दे रहा आकाश
विदित हो कि आकाश इंस्टीट्यूट ने शहर के कई लॉज-हस्टल के साथ अग्रीमेंट कर रखा है. ताकि आकाश इंस्टिट्यूट से मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले बच्चों को आवास व्यवस्था मुहैया कराया जा सके. आजसू ने लॉज-हॉस्टल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पाया कि आकाश इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी जिस लॉज-हॉस्टल में रह रहे हैं वे सभी गैर निबंधित है. और रांची नगर निगम अधिनियम 2011 व लॉज-हॉस्टल अनुज्ञप्ति नियमावली 2013 का पालन नहीं करते हैं. आकाश इंस्टिट्यूट के सांठ-गांठ से चलाए जा रहे लॉज-हॉस्टल मनमाने ढंग से पढ़ाई पूरी होने तक विद्यार्थियों को लॉज-हॉस्टल में रहने को बाध्य करते हैं. ऐसा नहीं करने पर विद्यार्थियों द्वारा जमा की गयी हजारों रुपये की सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली जाती है. आजसू के लाल मनीष नाथ शाहदेव ने इस मामले पर कहा कि आजसू छात्र- छात्राओं की आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक हित की लड़ाई लड़ रहा है. कोचिंग संस्थानों की मानमानी के खिलाफ आजसू हमेशा आंदोलन करेगी. वहीं आजसू के गौतम सिंह ने कहा कि आकाश इंस्टीट्यूट के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा ताकि छोत्रों को उनका हक मिल सके.




