Sports

एशिया कप 2018: बांग्‍लादेश ने भारत को जीत के लिए दिया 174 रनों का टारगेट

Dubai: एशिया कप 2018 का असली रोमांच शुक्रवार से शुरू हो गया है. एशिया की टॉप 4 टीमें सेमी फाईनल में प्रवेश करने के लिए आपस में भिड़ रही हैं. सुपर-4 का पहला मुकाबला आज भारत-बांग्लादेश और पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-बांग्लादेश के इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 49.1ओवर में 173 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई.

इसे भी पढ़ें: एशिया कप 2018: भारत-पाक मैच के दौरान हार्दिक पंड्या चोटिल, स्‍ट्रेचर पर ले जाया गया मैदान से बाहर

जहां तक बांग्लादेश की बात है, उसने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में श्रीलंका को मात दी थी. बांग्‍लादेश की टीम शानदार फॉर्म में है. दुबई की परिस्थतियों में ये टीम भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

Related Articles

Back to top button