JharkhandPalamu

पलामू : डीआइजी ने किया मेदिनीनगर में साइबर थाना का उद्घाटन

Palamu : पलामू के डीआईजी विपुल शुक्ला ने गुरुवार को उपायुक्त आवास के सामने साईबर थाना का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साईबर थाना खुल जाने से साईबर क्राइम को रोकने में मदद मिलेगी. मोबाइल, इंटरनेट व बैंकिंग से जुड़े ठगी जैसे अपराध के मामले बढ़ रहें है. थाना से साईबर क्राइम की जांच में परेशानी होती थी. साइबर क्राइम के अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई हो इसे लेकर ही साईबर थाना खोला गया है.

इसे भी पढ़ेंःIAS, IPS और टेक्नोक्रेटस छोड़ गये झारखंड, साथ ले गये विभाग का सोफासेट, लैपटॉप, मोबाइल,सिमकार्ड और आईपैड

पलामू का यह साइबर थाना राज्य का छठवां थाना

इस थाने में साईबर क्राईम व आईटी के जानकार पुलिसकर्मियों को पदस्थापित किया गया है. एसपी इंद्रजीत महथा ने कहा कि साईबर क्राईम को समाप्त करने में आम जनो को भी जागरूक होना होगा. लोग सावधान रहेंगे तकी साईबर अपराध में कमी आएगी. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर तरूण कुमार, शहर थाना प्रभारी आनन्द मिश्रा, सदर थाना प्रभारी ममता कुमारी, महिला थाना प्रभारी दुलर चौड़े आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button