
Bokaro : बोकारो में नये सिटी डीएसपी के आने के बाद पुलिस ने अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इस क्रम में पुलिस ने नयामोड़ में छापा मार कर सात जुआड़ियों को 21 हजार 400 रुपये के साथ गिरफ्तार किया. यह जानकारी सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन ने थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. गिरफ्तार लोगों में चास निवासी पूर्व मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी यादव भी शामिल हैं. लेकन मुख्य सरगना चिरकुट भाग निकला. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया. डीएसपी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर के विभिन्न इलाके में अवैध गैसिंग, जुआ और लॉटरी का खेल चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :जांच के नाम पर धनबाद ट्रैफिक पुलिस का वसूली धंधा !
रेलवे बुकिंग काउंटर के पीछे स्थित झोपड़ी में छापामारी की गयी.
इस सूचना पर नयामोड़ स्थित रेलवे बुकिंग काउंटर के पीछे स्थित झोपड़ी में छापामारी की गयी. वहां से सात लोगों विद्यानाथ ओझा, सुबोध सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय तिवारी, सत्येंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार और लक्ष्मी नारायण यादव को पकड़ा गया. उनके पास से 21 हजार 270 नकद, बंगाल टिकट की गड्डी और ताश का पत्ते बरामद किये गये हैं. पुलिस टीम में थाना प्रभारी मदन मोहन प्रसाद सिन्हा, एएसआई अरविंद प्रसाद यादव, संजीव रंजन झा, हवलदार राम औतार यादव और मुन्ना राम शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर रही है विफल : दीपांकर भट्टाचार्य




