
Lahore : पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधी अदालत ने सात वर्षीय बच्ची जैनब से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में शनिवार को एक सीरियल किलर को मौत की सजा सुनाई. देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब महज चार दिन में मामले की सुनवाई पूरी कर ली गयी और जैनब को महज डेढ़ महीने में इंसाफ दिया है. कोर्ट ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त इमरान अली को चार आरोपों के तहत मौत की सजा, एक उम्र कैद, सात साल की कैद और 20 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया है. इमरान को कोर्ट ने चार मौत की सजा अपहरण, रेप, मर्डर और एंटी टेरररिज्म की धारा-7 के तहत आतंक की गतिविधि के लिए सुनायी. साथ ही उम्र कैद और 10 लाख रुपये का जुर्माना अप्राकृतिक सेक्स के लिए लगाया गया. इसके अलावा 7 साल की कैद के साथ 10 लाख रुपये का जुर्माना जैनब की बॉडी को कूड़े के ढ़ेर में छुपाने के लिये लगाया गया है.
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री बतायें कि नीरव से जुड़ा इतना बड़ा घोटाला क्यों और कैसे हुआ : राहुल
कड़ी सुरक्षा के बीच कोट लखपत जेल में एटीसी जज सज्जाद हुसैन ने सजा सुनायी. उन्होंने 23 वर्षीय इमरान अली को बच्ची के अपहरण, नाबालिग से बलात्कार, बच्ची की हत्या और अव्यस्क से अप्राकृतिक कृत्य करने का दोषी पाते हुए मौत की सजा मुकर्रर की.
इमरान को नाबालिग के शव को क्षत-विक्षत करने के मामले में सात वर्ष की सजा के साथ दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. वहीं इस नृशंस वारदात की पूरे देश में घोर भर्त्सना हुयी थी और लोगों में आक्रोश के भाव देखने को मिले थे.
इसे भी पढ़ें – यूपी में जनता दरबार में अधिकारी पर बरसीं मेनका गांधी, जमकर बोला अपशब्द
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




