
Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 09 जून को मन की बात में देश में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों से अपील की थी कि वे प्रत्येक माह की 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच करें. लेकिन आपको बता दें कि रांची के मात्र दो डॉक्टरों ने ही प्रधानमंत्री के मन की बातें सुनीं और सदर अस्पताल में अपनी सेवाएं दी हैं. लिहाजा प्रधानमंत्री के मन की बात का असर निजी प्रैक्टिस करने वाले अधिकतर डॉक्टरों पर नहीं होता दिख रहा है.
इसे भी पढ़ेंः रांची-मुरी स्टेशन के पास चलती ट्रेन में युवती के साथ गैंग रेप, सीएम रघुवर दास बोले नहीं बख्शे जायेंगे दोषी
दो माह में महज 152 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया
जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महज दो डॉक्टर ही अपनी सेवा दे रहे है. डॉ. गोपा चौधरी औऱ डॉ. मधुमिता ने ही हर महीने की नौ तारीख को सदर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच की है. जनवरी और फऱवरी का आंकड़ा मिला कर देखें तो महज 152 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया. वहीं दो माह में 412 महिलाओं का एएनसी चेकअप किया गया है. अधिकतर डॉक्टर अपनी सेवा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत देने से परहेज कर रहे हैं. वे निजी प्रैक्टिस में ही लगे रहते हैं. झारखंड सरकार भी इन डॉक्टरों पर नकेल नहीं कस रही है. इस कारण कई गर्भवती महिलाएं इसका लाभ लेने से वंचित रह रही हैं.
इसे भी पढ़ेंः सीएस राजबाला वर्मा मामले में जल्द निर्णय ले सरकार वरना होली के बाद मैं सुनाउंगा अपना फैसला : सरयू राय
प्रधानमंत्री ने 09 जून को “मन की बात” में कही थी यह बात
प्रधानमंत्री ने कहा था कि सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर महीने की 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क जाँच की जायेगी. एक भी पैसे के ख़र्च के बिना सरकारी अस्पतालों में हर महीने की 9 तारीख़ को काम किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि वे हर ग़रीब परिवारों से आग्रह करेंगे कि सभी गर्भवती माताएं 9 तारीख़ को इस सेवा का लाभ उठाएं, ताकि 9वें महीने तक पहुंचते-पहुंचते अगर कोई तकलीफ़ हो, तो पहले से ही उसका उपाय किया जा सके. प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा कि माता और बालक दोनों की ज़िन्दगी बचाई जानी जरूरी है. उन्होंने देश के गायनॉकालोजीस्टों से अपील की थी कि आप महीने में एक दिन 9 तारीख़ को ग़रीब माताओं के लिए मुफ़्त में ये सेवा दे सकते हैं . उन्होंने कहा कि मेरे डॉक्टर भाई-बहन एक साल में बारह दिन गरीबों के लिये इस काम के लिये क् नहीं लगा सकते हैं? उन्होंने आह्वान किया था कि देश के लाखों डॉक्टरों को इस अभियान में जुड़ना चाहिये. मुझे विश्वास है, आप ज़रूर जुड़ेंगे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





316923 187873Jane wanted to know though your girl could certain, the cost I merely informed her she had to hang about until the young woman seemed to be to old enough. But the truth is, in which does not get your girlfriend to counteract using picking out her extremely own incorrect body art terribly your lady are generally like me. Citty style 533034