Uncategorized

अरविंद केजरीवाल ने पीएनबी घोटाले पर कहा-पहले कांग्रेस कमाती थी, अब बीजेपी

New Delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  पीएनबी में 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.  केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि दोनों सिर्फ एक दूसरे पर आरोप लगाने का काम करती हैं. केजरीवाल ने लिखा है कि पीएनबी घोटाला 2011 में चालू हुआ था, आज तक चल रहा है. बीजेपी कांग्रेस पर आरोप लगा रही है और कांग्रेस बीजेपी पर, सच ये है कि कांग्रेस के समय के सारे घोटाले आज भी चल रहे हैं. पहले कांग्रेस कमाती थी, अब उन्हीं घोटालों से बीजेपी कमाती है. इसीलिए आज तक बीजेपी ने किसी भी घोटाले में एक भी कांग्रेसवाले को जेल नहीं भेजा. 

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री बतायें कि नीरव से जुड़ा इतना बड़ा घोटाला क्यों और कैसे हुआ : राहुल

केजरीवाल ने इससे पहले किया था एक और ट्वीट

केजरीवाल ने इससे पहले एक और ट्वीट किया था. तब उन्होंने लिखा था कि क्या इसपर विश्वास करना मुमकिन है कि नीरव मोदी या विजय माल्या बिना बीजेपी सरकार की अनदेखी के देश छोड़ने में सफल हो गए? केजरीवाल के इस सवाल पर बीजेपी ने कहा था कि पीएनबी का ट्रांजैक्शन 2011 में हुआ है और उस समय हमारी सरकार नहीं थी.  नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर पीएनबी से 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है. आरोप है कि अरबपति आभूषण डिजाइनर नीरव मोदी व उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने पंजाब नैशनल बैंक द्वारा जारी 150 गारंटी पत्रों के जरिये 11000 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी लेनदेन किए. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button