Dhanbad

आखिर क्‍यों नाराज  हुए धनबाद डीआरएम? 

Dhanbad: धनबाद में रेलकर्मियों का आवास किस स्थिति में है और वे लोग किस परिस्थिति में रह रहे हैं, इसका जायजा लेने शनिवार की सुबह को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम एके मिश्रा अपनी टीम के साथ रेलवे कॉलोनी पहुंचे और निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ कॉलोनियों में बजबजाती नालियों पर नाराजगी जतायी, बल्कि यहां हो हुए अतिक्रमण पर भी रोष जताया.

इसे भी पढ़ें: अपराधियों का शहर बना राजधानी, 15 दिनों के अंदर तीन हत्याएं

सफाई एजेंसी पर कार्रवाई का निर्देश

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा शुनिवार सुबह अपने सहकर्मियों के रहन-सहन से रुबरु होने के लिए उनकी कॉलोनियों का निरीक्षण करने पहुंचे. अधिकारियों की टीम के साथ डीआरएम ने कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का मुआयना किया और बजबजाती नालियों को देखकर बहुत नाराज हुए. डीआरएम ने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था देखने वाली एजेंसी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस क्रम में डीआरएम ने कॉलोनी के अंदर अतिक्रमण को देख हैरानी भी जतायी. साथ ही अधिकारियों को अविलंब उसे हटाने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: बोकारो में फर्जी कंपनी और श्रम नियोजन विभाग ने बेरोजगारों को ठगने के लिए निकाला विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी का जायजा लेते हुए डीआरएम

निरीक्षण के बाद व्‍यवस्‍था सुधरने की उम्‍मीद

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कर्मचारी कंफर्ट रहें, इसके लिए जो भी रेल प्रशासन को करना होगा हम करेंगे. गंदगी की शिकायत मिलने के बाद कॉलोनियों का निरीक्षण किया जा रहा है.

वहीं रेलकर्मियों की परिजनों ने बताया कि कॉलोनियों की नालियां हमेशा कचरों से भरी रहती हैं. कभी भी कोई इसे साफ करने की बात तो दूर देखने तक नहीं आता. लोगों ने आशा जताते हुए कहा कि डीआरएम के इस पहल के बाद शायद स्थिति में सुधार हो.

Related Articles

Back to top button