
Giridih: गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह स्थित आजाद नगर में शुक्रवार को जीनत प्रवीण नामक एक महिला को उसके पति द्वारा जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है.
इसे भी पढ़ें- मैडम शिक्षा मंत्री जी, क्या ऐसी खराब शिक्षा व्यवस्था को ही एडॉप्ट कर रहे हैं दूसरे राज्य !
नींद को गोली खिलाकर जलाया
घटना के मुताबिक भंडारीडीह के रहने वाले मो इस्लाम अंसारी ने गुरुवार देर शाम चाय पिलाने के बहाने अपनी पत्नी को नींद की गोली खिलाकर एक कमरे में बंद कर दिया. बाद में उसे बांध कर आग के हवाले कर दिया. इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से महिला को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया. रांची में इलाज के दौरान महिला की मौत शुक्रवार शाम हो गई. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है.




