
Lucknow: यूपी कानपुर शहर के एसपी सिटी सुरेंद्र कुमार दास ने बुधवार सुबह जहर खाकर जान देने की कोशिश की है. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 2014 बैच के आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने ये कदम क्यों उठाया अबतक इसका खुलासा नहीं हो सका है.
इसे भी पढ़ेंःप्रिया सिंह की हत्या की वजह प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए 1.80 करोड़ का घोटाला तो नहीं
सुरेंद्र कुमार दास का तबादला एक महीने पहले कानपुर हुआ था. वह पुलिस अधीक्षक पूर्वी (एसपी सिटी) के पद पर तैनात हैं. एडीजी कानपुर जोन अविनाश चंद्र ने पीटीआई को फोन पर बताया, कि एसपी सिटी दास के संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाने से पुलिस विभाग का कोई लेना देना नहीं है. ऐसा लगता है कि किन्ही अन्य कारणों से उन्होंने जहर खाया है.
वेटिंलेटर पर आईपीएस अधिकारी
उन्होंने बताया कि तीस साल के आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने मंगलवार रात पुलिस के क्षेत्राधिकारियों से गश्त के बारे में बात की. बुधवार सुबह चार बजे उनकी पत्नी ने सूचित किया कि उनकी तबियत खराब हो गयी है. उनकी पत्नी डॉक्टर हैं और कानपुर में ही रहती हैं.
इसे भी पढ़ें – 21 अगस्त को अपहृत प्रिया सिंह के भाई को गढ़वा पुलिस ने कहा-नौटंकी करते हो, 29 अगस्त को पलामू में मिली डेड बॉडी
दास को तुरंत पहले सरकारी अस्पताल, उर्सला ले जाया गया जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी ने बताया कि आईपीएस दास के परिजन लखनऊ से यहां आ गये हैं. उनका विवाह कानपुर की एक डॉक्टर से हुआ है .
इसे भी पढ़ें – अडानी पावर प्लांट के लिए बेरहमी से हथिया ली गयी 10 किसानों की 16 बीघा से अधिक जमीन
खुदकुशी के पीछे विभागीय कारण नहीं-एडीजी
एडीजी अविनाश ने साफ किया कि दास के जहर खाने के पीछे विभागीय कोई मामला नहीं है, क्योंकि बीती देर रात तक उन्होंने काम किया है. उनका व्यवहार बहुत ही अच्छा था. अब किन वजहों से उन्होंने जहर खाया, इसकी जांच की जायेगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल में वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और डाक्टरों की एक टीम दास की स्थिति पर नजर रखे हुये है.




