
Ranchi: एस. आर. डी. ए. वी.पब्लिक स्कूल, पुंदाग में आज दिनांक 16अगस्त को राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में साइंस फॉर सोसायटी रांची द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संजीत कुमार मिश्रा ने कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान किसी भी राष्ट्र की आत्मा होती है क्योंकि विज्ञान के बिना विकास संभव नहीं है।वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बहुत- सी योजनाओं को क्रियान्वयित किया है।कार्यक्रम का सफल संचालन एकादश कक्षा की छात्रा अभीप्सा हाजरा ने किया।

आज की यह कार्यशाला 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल आयोजन के लिए आयोजित हुई । राजेंद्र कुमार (राज्य शैक्षणिक समन्वयक झारखंड) ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय है ‘स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना’ । इस कार्यक्रम में 10 से 17 वर्ष के बाल वैज्ञानिक भाग लेंगे।
रिसोर्स पर्सन प्रिय रंजन कुमार वर्मा ने प्रोजेक्ट राइटिंग, सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संभावित प्रोजेक्ट एवं राजेंद्र कुमार ने प्रेजेंटेशन स्किल समस्या का चयन एवं समाधान, एक्सटेंडेड एब्स्ट्रेक्ट लॉग बुक प्रबंधन एवं परियोजना प्रस्तुतीकरण के लिए रांची जिले के 18 विद्यालयों के 54 विद्यार्थियों एवं 18 शिक्षक- शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की।
31वें राष्ट्रीय बाल कांग्रेस की जिला कोऑर्डिनेटर श इंदु प्रसाद ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों , शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि यह कार्यशाला हमारे विद्यालय में आयोजित हो रही है ।




