JharkhandLohardaga

लोहरदगा : अज्ञात अपराधियों ने फूंका ट्रक, चालक को पीटा

Lohardaga : अज्ञात अपराधियों के द्वारा ट्रक को आग के हवाले किये जाने का मामला सामने आया है. साथ ही अपराधियों ने ट्रक के ड्राइवर को भी पीटा गया है. घटना जिले के किस्को थाना क्षेत्र के काशीटांड़ नंबरवा मोड़ के समीप की है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ेंःजोधपुरः भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सेफ

जांच में जुटी पुलिस

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सोमवार की शाम एक बाक्साइट ट्रक फूंक डाला. जिसके बाद पुलिस को घनटा की सूचना दी गयी. जानकारी मिलते ही किस्को थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है. लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है. रात होने के कारण घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःसूचना मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरीः ‘दलित’ शब्द के इस्तेमाल से बचे मीडिया

इसे भी पढ़ेंःबाढ़ त्रासदी के बाद अब रैट बुखार की चपेट में केरल, 12 लोगों की मौत

क्या है मामला

गौरतलब है कि बाक्साइट ट्रक संख्या जेएच07ई-8704 रिचुघुटा से किस्को आ रही थी. तभी अज्ञात अपराधियों ने ट्रक को काशीटांड़ एक नंबरवा मोड़ के समीप रोका. और अपराधियों ने ट्रक चालक खरचा निवासी सुकरा उरांव की पिटाई शुरू कर दी. साथ ही ट्रक में आग लगा दिया. इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. घटना के बाद ट्रक चालक भी काफी डरा हुआ है. ट्रक खरचा निवासी अशोक प्रसाद की बताई जा रही है. घटना के पीछे नक्सलियों के शामिल होने की भी बात कही जा रही है. हालांकि पुलिस इसे अपराधियों का ही कृत्य बता रही है.

Related Articles

Back to top button