
Bengaluru: कर्नाटक में हुए निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. राज्य की 105 निकाय सीटों के 2709 वार्डों पर नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. कांग्रेस-बीजेपी और जेडीएस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
राफेल VS रॉबर्ट में फंसी देश की राजनीति
हालांकि, इन नतीजों का राज्य की कुमारस्वामी सरकार पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन आम चुनाव से पहले इस चुनाव में जीत कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जरुरी मानी जा रही. हालांकि, अब तक जो नतीजे सामने आए है उनमें कांग्रेस ने काफी बड़ी बढ़त बना ली है.
मिलिए रिम्स के दबंग डॉक्टर साहब से….
कांग्रेस को भारी बढ़त
अभी तक 2709 वार्डों में से कुल 2267 के नतीजे सामने आए हैं. जिनमें से कांग्रेस ने 846, बीजेपी ने 788 जबकि जेडी (एस) ने 307 सीटों पर जीत दर्ज की है. इनके अलावा 277 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. वही बीजेपी ने दक्षिण कन्नड़ जिले की उल्लल नगरपालिका में जीत दर्ज की। उत्तर कर्नाटक में भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है.
इसे भी पढ़ेंःएमपीः जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री चौहान के रथ पर पथराव, सीएम सुरक्षित
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद एक बार कांग्रेस और जेडीएस एक दूसरे के खिलाफ लड़े हैं. यही वजह है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के बीच कांटे का मुकाबला है. ज्ञात हो कि 31 अगस्त को निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे. माना जा रहा है कि निकाय चुनाव में जो पार्टी सबसे आगे रहेगी, 2019 में भी उसका परचम लहरायेगा.




