BokaroJharkhandRanchi

स्वांग कोलियरीः बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के नहीं मिलता साफ पानी, पीओ ने कहा, जल्द सुधरेंगे हालात

Ranchi/Gomia: सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग कोलियरी के फिल्टर प्लांट से इन दिनों नदी का सिधा गंदा पानी उठाकर क्वाटरों में सप्लाई कर दिया जा रहा है. पानी सप्लाई करने से पहले ना ही किसी तरह का ट्रीटमेंट किया जा रहा है. ना ही पानी को फिटकिरी या ऐलम से साफ किया जा रहा है. क्वाटरों और सीसीएल के पानी पर निर्भर रहने वाले विस्थापित सप्लाई में दिए जा रहे गंदे पानी को ही पीने और दूसरे कामों में इस्तेमाल करने में मजबूर हैं. इससे करीब 10 हजार लोग सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःराज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार की बोलती बंद, जनसंवाद में आरोपी अफसर पर नहीं दे पाये सही जवाब, सीएम बोले हटाओ डीएफओ को

वाटर ट्रीटमेंट की व्यवस्था नहीं, राजनीति हस्तक्षेप से सुधरते हैं हालात

कथारा क्षेत्र के स्वांग कोलियरी के फिल्टर प्लांट में वाटर ट्रीटमेंट की कोई व्यवस्था नहीं है. यहां पानी को फिल्टर करने के लिये न चुना, न बिलीचिंग और न ही ऐलम की व्यवस्था है. ऐसे में लोग पहले तो मैनेजमेंट के पास जा कर अपनी शिकायत रखते हैं, लेकिन सुधार ना होने की स्थिति पर नेता छवि के लोगों के पास जाते हैं. एक साल पहले भी वाटर ट्रीटमेंट की स्थिति को देखते हुए बीजेपी नेता लक्ष्मण नायक ने मामले में हस्तक्षेप किया था. जिसके बाद डीडीसी भी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंच गए थे. ऐसे में सवाल यह कि क्या स्वांग कोलियरी प्रबंधन हर बार किसी राजनीतिक हस्तक्षेप का इंतजार करता है?

इसे भी पढ़ेंःअब आतंकियों के निशाने पर पुलिसकर्मियों के परिजन ! पांच लोगों को किया अगवा

तीन-चार दिनों में सुधर जाएंगे हालातः स्वांग पीओ

न्यूज विंग से बात करते हुए स्वांग कोलियरी के पीओ विनोद कुमार ने बताया कि ऐसी स्थिति हर वक्त नहीं रहती है. बरसात के दिनों में गंदा पानी जाता है. हाल के कुछ दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है. लेकिन प्रबंधन इस समस्या पर काम कर रहा है. पानी में फिटकरी या ऐलम डालकर सप्लाई करने की व्यवस्था हो रही है. आज मैं खुद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जाकर हालात देखने वाला हूं. प्रबंधन की पूरी कोशिश है कि तीन-चार दिनों में क्वाटरों में साफ पानी सप्लाई होनी शुरू हो जाए. राजनीतिक हस्तक्षेप के सवाल का जवाब देते हुए विनोद कुमार ने कहा कि ऐसी बात नहीं है, प्रबंधन की कोशिश रहती है कि बिना किसी विवाद के लोगों को हर सुविधा मिले.

Related Articles

Back to top button