
Dhanbad: झारखंड विकास युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर इस कांड का उद्भेदन किया है. रंजीत की हत्या की पृष्ठभूमि गोधर निवासी बिट्टू रवानी एवं धनबाद जेल में बंद कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने तैयार की थी. इसका खुलासा धनबाद एसएसपी मनोज रतन चौथे ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में किया.
गिरफ्तार किये गये आरोपियों में पंकज कुमार यादव, वरुण विश्वकर्मा, मोहम्मद औरंगजेब और शमशाद अख्तर शामिल हैं. इन आरोपियों में से शमशाद और मोहम्मद औरंगजेब वासेपुर, पंकज गोन दूरी तथा वरुण लोयाबाद निवासी है.
इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएस राजबाला वर्मा हो सकती हैं JPSC की अध्यक्ष! पहले सरकार की सलाहकार बनने की थी चर्चा
9 एमएम की दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 एमएम की दो पिस्टल, 7 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. बता दें कि 21 अगस्त को झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.




