
Ranchi : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राज्य के 31 सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक किसी भी प्रगतिशील समाज के प्रतिनिधि हैं और उन्हें राज्य के हर कोने में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के कार्य करना होगा. राज्यपाल ने श्री अरविंदो सोसायटी द्वारा संचालित शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार कार्यक्रम (जेडआईआईईआई) के तहत राज्य के शिक्षकों को शिक्षण तकनीक के क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए सम्मानित किया.
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सभी बच्चों तक गुणवर्त्तापूर्ण शिक्षा आसानी से सुगम हो. कहा कि सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन को दूर करने के लिए शिक्षकों को पहल करनी चाहिए.
जेडआईआईईआई के तहत शिक्षकों को मिला सम्मान
श्री अरविंदो सोसायटी द्वारा संचालित शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार(जेडआईआईईआई) का प्रशिक्षण पिछले वर्ष से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में दिया गया. इसके माध्यम से शिक्षकों को शून्य निवेश नवाचार तकनीक यानी सकारात़्मक बदलाव का प्रशिक्षण सोसाइटी की ओर से दिया गया. इसी क्रम में राज्य के सभी शिक्षकों से शून्य निवेश नवाचार की तर्ज पर नवाचार मांगे गये, इसके माध्यम से कई हजार नवाचार शिक्षकों से सोसाइटी को प्राप्त हुए, जिसमें से कुल 31 शिक्षकों के नवाचार को सोसायटी के द्वारा चयनित किया गया. इसके बाद सोमवार को सोसायटी की ओर से पहल करते हुए इन शिक्षकों को राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें- IAS महकमा भी विवादों से नहीं अछूता, ब्यूरोक्रेसी की सरकार से ठनी
क्या कहते हैं सोसायटी के कार्यक्रम पदाधिकारी
श्री अरविंदो सोसायटी के कार्यक्रम पदाधिकारी मयंक अग्रवाल ने कहा कि शून्य निवेश नवाचार की तर्ज पर राज्य के कुल बारह हजार शिक्षकों के नवाचार सोसायटी को मिले. बारह हजार नवाचारों में कुल 31 शिक्षकों के नवाचार बेहतर थे. इन्हीं शिक्षकों को राज्यपाल ने सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें- ‘शौचालय’ से आ रही लाखों के घोटाले की बदबू




