
Dhanbad: खुद पर गोली चलवाने का हाईवोल्टेज ड्रामा कर झरिया के आधा दर्जन युवकों को फंसाने की कोशिश में कोयलांचल के प्रसिद्ध मजदूर नेता रहे दिवंगत बीपी सिन्हा के पोते एवं धनबाद का कांग्रेसी नेता बैभव सिन्हा गुरुवार को अपने ही बुने जाल में फंस गया. छानबीन में जब सच्चाई सामने आई तो पुलिस ने बैभव सिन्हा तथा उनके दो निजी अंगरक्षकों को अवैध हथियार से गोली चलाने व छह युवकों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. सभी को आज सीजीएम कोर्ट में हाजिर करने के बाद जेल भेज दिया गया. जेल जाने के क्रम में भारी संख्या में वैभव समर्थक मौजूद थे. समर्थकों ने सीजीएम कोर्ट से जेल गेट तक वैभव भैया जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गए. हालांकी इस दौरान सबसे बड़ी बात यह थी कि धनबाद कांग्रेस नगर अध्यक्ष जेल जा रहा था और कोई भी बड़े कांग्रेसी नेता आसपास तक नहीं थे. हालांकि वैभव सिन्हा ने कहा कि मेरे राजनीतिक बढ़ते कदम को देखते हुए यह सब एक राजनीतिक साजिश के तहत हुआ है. इतिहास का एक यह काला अध्याय है जब एक शिकायतकर्ता को ही आरोपी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें : ब्लू व्हेल के बाद अब मोमो चैलेंज ले रहा बच्चों की जान
क्या था मामला
कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा पर हुई फायरिंग के मामले में जब जांच हुई तो पता चला था कि वैभव सिन्हा ने खुद पर गोली चलवायी थी. गोली मारने के एक आरोपी शाहिद इराकी 16 अगस्त को अपने महिला मित्र के साथ वैभव सिन्हा के रेस्टोरेंट में आया था. जहां उस महिला के साथ छेड़छाड़ की गई थी, वहीं शाहिद के साथ भी मारपीट की गई थी. किसी तरह शाहिद और उसकी महिला मित्र वहां से निकले. मगर शाहिद के कुछ दस्ता वेज वैभव सिन्हा के रेस्टोरेंट में ही छूट गये थे. जिसे लेने शाहिद गुरुवार को अपने छह मित्रों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा था. अपने छूटे हुए दस्तावेज मांगने पर शाहिद व उसके साथियों को कमरे में बंद कर वैभव सिन्हा और उनके गुर्गों ने हरवे-हथियार से पीटा था.
इसे भी पढ़ें :न्यूजविंग इंपैक्टः महिला अफसर को परेशान करने का मामला, हजारीबाग DC से मांगी गई जानकारी




