NationalTop Story

पूरे देश में निकलेगी अटल बिहारी की अस्थि कलश यात्रा, आज झारखंड आयेगी वाजपेयी की अस्थियां

NewDelhi: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों की कलश यात्रा अब पूरे देश में निकाली जाएगी. नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के पुराने मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को सभी प्रदेश अध्यक्षों को अस्थि कलश सौपेंगे.

इसे भी पढ़ेंःबिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भेजा गया जम्मू कश्मीर, 7 राज्यों के गवर्नर का तबादला 

बीजेपी मुख्यालय में कार्यक्रम

नई दिल्ली के पुराने बीजेपी मुख्यालय में बड़ा कार्यक्रम हो रहा है. इसमें कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े बीजेपी नेता मौजूद रहेंगे. सभी प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में अस्थि कलश लेकर जाएंगे, जिसके बाद पूरे राज्य में अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी. राजधानी से लेकर तालुका तक अटल कलश यात्रा और शोक सभा का आयोजन किया जाएगा.

इधर जननेता वाजपेयी के परिवार अस्थि कलश को लेकर ग्वालियर जाएंगे, जहां एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह लोकसभा सीट : बीते पांच साल में बंद हुए चार बड़े कोल प्रोजेक्ट, नहीं शुरू हो सकी डीसी लाइन

उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त को उत्तराखंड के हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को प्रवाहित किया गया था. उनकी दत्तक बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य ने इन्हें प्रवाहित किया. इस दौरान अटल बिहारी की नातिन नम्रता, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे थे.

19 अगस्त को हरिद्वार में प्रवाहित की गई अटल जी की अस्थियां

वही सोमवार को दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेता एकत्रित हुए थे.

इसे भी पढ़ेंःराजधानी की 5 एकड़ 26 डिसमिल आदिवासी जमीन को बना दिया गया सीएनटी फ्री लैंड

गौरतलब है कि पहले ही योगी सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को प्रदेश के 75 जिलों की 163 नदियों में प्रवाहित करने का ऐलान किया है. साथ ही कई जिलों में स्मारक बनाने का भी ऐलान किया गया है. अटलजी ने 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली थी. वो काफी लम्बे समय से बीमार थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.आप हमेंफ़ेसबुकऔर ट्विटरपेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button