
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के एक मामले में कोर्ट के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में राजद विधायक भोला यादव को मुक्त कर दिया है. गौरतलब है कि भोला यादव के खिलाफ चल रहे अवमानना के मामले को उनके द्वारा बिना शर्त माफी मांगे जाने पर आज समाप्त कर दिया.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह लोकसभा सीट : बीते पांच साल में बंद हुए चार बड़े कोल प्रोजेक्ट, नहीं शुरू हो सकी डीसी लाइन
कोर्ट ने यादव को केरल राहत कोष के लिए 2.5 लाख जमा करने का दिया निर्देश
लालू के करीबी भोला यादव को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली जब कोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह व रत्नाकर भेंगरा की पीठ ने उनके खिलाफ चल रहे अवमानना के मामले को समाप्त कर दिया. कोर्ट ने यादव को केरल के लिये राहत कोष में 2.5 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें – राजधानी की 5 एकड़ 26 डिसमिल आदिवासी जमीन को बना दिया गया सीएनटी फ्री लैंड —
यादव की ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने कोर्ट में रखा पक्ष
मंगलवार को सुनवाई के दौरान यादव की ओर से अदालत में बिना शर्त लिखित माफीनामा दाखिल किया गया. साथ ही, इस तरह की कोई गलती नहीं करने का भरोसा दिया गया. कोर्ट ने यादव के माफीनामे के बाद उनके खिलाफ चल रहे अवमानना मामले को समाप्त कर दिया. केरल के लिये राहत कोष में 2.5 लाख रुपये जमा करने की जमा पर्ची दो सप्ताह में उन्हें हाईकोर्ट में जमा करनी है. यादव की ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने कोर्ट में पक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह : तीन दिनों बाद भी नहीं मिला जुबैदा और उसके तीन बच्चों के हत्यारों का सुराग
क्या कहा था भोला यादव ने
उल्लेखनीय है कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू प्रसाद को 24 मार्च को अलग-अलग दो धाराओं में 14 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी. इसपर भोला यादव ने कहा था कि सीबीआई अदालत ने अपने फैसले में कई ऑब्जर्वेशन मनगढंत गढ़े हैं. इस मामले में कोर्ट ने दुर्भावनाग्रस्त होकर फैसला सुनाया है. इस बयान का संज्ञान लेते हुए सीबीआई अदालत ने यादव पर अवमानना का मामला चलाने के लिए नोटिस जारी किया था.
इसे भी पढ़ें – बोकारो : रांची भेजे गये बंधक बने मकान मालिक भाई-बहन, क्लिनिक संचालक की पत्नी व बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.आप हमेंफ़ेसबुकऔर ट्विटरपेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




