
Dhanabad : छह महीने से दोनों मोबाइल पर खूब बातें करते थे. बातें भी प्रेम-मोहब्बत की. चाहत इतनी कि कल्पना लोक में दोनों एक-दूसरे को राजकुमार और राजकुमारी की तरह देख रहे थे. लेकिन धनबाद रेलवे स्टेशन पर जब दोनों एक-दूसरे से रूबरू हुए तो पल भर में रांग नंबर की मोहब्बत की कहानी खत्म हो गई. मंझगांव (पश्चिमी सिंहभूम) की रेखा और चंदौली (गया) का राकेश (दोनों का बदला हुआ नाम) छह महीने पहले मोबाइल फोन पर रांग नंबर डायल के दौरान टकरा गए थे. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो फिर एक-दूसरे को चाहने लगे.
इस दौरान प्रेम का परवान चढ़ा, दोनों ने मिलने का निर्णय लिया. पहले मुलाकात के लिए रांची रेलवे स्टेशन का नाम तय हुआ, फिर धनबाद रेलवे स्टेशन पर सहमति बनी. घर से भागकर दोनों शनिवार की रात धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे. एक-दूसरे को न कभी देखा था और नहीं मिले थे. मुश्किल से दोनों मिले और एक-दूसरे को नजरों से दीदार किया तो प्रेम का बुखार पलभर में उतर गया.
दरअसल, एक-दूसरे को दोनों पंसद नहीं आए. जब दोनों दूर हुए तो लड़की के पीछे स्टेशन रोड के लफंगे पड़ गए. वह अपने साथ लड़की को ले जाना चाहते थे. इस बीच लड़के ने होशियारी की. उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, लड़की की इज्जत बची. पुलिस के साथ लड़के-लड़की धनबाद थाना पहुंचे, दोनों ने आपबीती सुनाई. पुलिस ने घरवालों को सूचना दी. उनके पहुंचने पर पीआर बांड भरवाकर पुलिस ने लड़के-लड़की को हवाले कर दिया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




