National

महागठबंधन  विफल प्रयोग है,  लोग मजबूत और नतीजे देने वाली सरकार पसंद करते हैं : मोदी

NewDelhi :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर रोजगार को लेकर प्रॉपगैंडा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने लोगों को रोजगार के पर्याप्त अवसर दिये हैं.  साथ ही अपने दावों के समर्थन में प्रधानमंत्री ने आंकड़ें भी बताये. पीएम ने एनबीटी को ईमेल पर दिये इंटरव्यू में  यह बात कही. इस क्रम में पीएम ने रोजगार सृजन  और अवसर तथा राफेल डील जैसे मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों के  जवाब दिये.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि 2019 की जीत 2014 से भी कहीं ज्यादा बड़ी होगी.

मोदी ने कहा कि 2014 में नतीजों को लेकर भविष्यवाणी करने वाले सारे राजनीतिक पंडित गलत साबित हो गये थे. इस बार भी ऐसा ही होगा. भाजपा के खिलाफ महागठबंधन की चल रही विपक्षी कवायद  पर कहा कि यह विफल साबित हो चुका प्रयोग है. कहा कि लोग एक मजबूत और नतीजे देने वाली सरकार पसंद करते हैं. हमारी सरकार चार सालों में आम जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है.

इसे भी पढ़ें- आतंकी और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत, तीन जवान घायल

मॉब लिंचिंग अपराध है, कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता

मॉब लिंचिंग यानी भीड़ की हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर मोदी ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि  सरकार कानून का राज्य स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है. देश के हर नागरिक की जिंदगी और स्वतंत्रता की रक्षा का हमारा इरादा पक्का है. मोदी ने कहा,  वे स्पष्ट कर देना चाहते  हैं कि मॉब लिंचिंग अपराध है, उसका मकसद चाहे जो भी हो. कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता.
सोशल मीडिया पर बढ़  रहे फेक न्यूज और अफवाहों पर लगाम पर पीएम ने आत्मबोध और आत्मसंयम का सहारा लेने की बात कही.

इसे भी पढ़ें- नकवी ने कहा- वोट का सौदा नहीं है, मोदी सरकार का विकास का मसौदा

राफेल डील  पारदर्शी और ईमानदारी का सौदा है

राफेल डील पर चल रहे विवाद पर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को लपेटे में लिया.  कहा कि कांग्रेस बोफोर्स के भूत से अपना पीछा छुड़ाने के लिए हमेशा से झूठ का सहारा लेती रही है. राफेल डील पर विवाद भी इसी प्रॉपेगैंडा का हिस्सा है.  यह एक पारदर्शी और ईमानदारी का सौदा है जो सरकार और सरकार के बीच हुआ है. बाकी सब झूठा प्रचार है जो देश हित को नुकसान पहुंचाता है.

बेंक घोटालों पर मोदी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो जनता का पैसा लेकर भागेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.  कहा कि वित्तीय स्तर पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सरकार सक्रिय है और हाल ही में लागू हुए कानून के परिणाम जल्द सामने आयेंगे, जिसके तहत अपराधियों की संपत्ति जब्त की जा सकती है.

2017 से लेकर अप्रैल 2018 के बीच संगठित क्षेत्र में 45 लाख से ज्यादा नौकरियां

पर्याप्त रोजगार सृजन के दावे के समर्थन में ईपीएफओ के आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सितंबर 2017 से लेकर अप्रैल 2018 के बीच संगठित क्षेत्र में 45 लाख से ज्यादा नौकरियां मिलीं.  उन्होंने कहा कि ईपीएफओ डेटा के अनुसार पिछले साल सिर्फ संगठित क्षेत्र में 70 लाख रोजगार पैदा हुए थे.  प्रधानमंत्री ने बताया कि कुल नौकरियों में लगभग 80 प्रतिशत नौकरियां असंगठित क्षेत्र में हैं.

कहा कि  असंगठित क्षेत्र में भी पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं.  पीएम ने ग्रामीण उद्यमियों का उदाहरण देते हुए बताया कि गांव स्तर पर लगभग तीन लाख लोग देशभर में कॉमन सर्विस सेंटर चला रहे हैं और रोजगार पैदा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- एचईसी आयी, तो एससी-एसटी को पैसा मिला और उनलोगों ने दारू पीकर उड़ा दिया : सांसद रामटहल चौधरी

मुद्रा योजना स्कीम के तहत 12 करोड़ से ज्यादा लोन दिये गये

कहा कि मुद्रा योजना स्कीम के तहत 12 करोड़ से ज्यादा लोन दिये गये.  उन्होंने कहा कि एक लोन से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार तो मिलता ही है.    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय, हर रिपोर्ट में यह दिखाई देता है कि भारत में गरीबी घट रही है.  उन्होंने सवाल किया कि क्या यह बिना नौकरियों के मुमकिन हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- आखिर कब होगा 14 हजार करोड़ का एक्शन प्लान, अब तक बिजली की मांग नहीं हो पायी है पूरी

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button