National

आतंकी और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत, तीन जवान घायल

Srinagar : जम्मू-कश्मीर के बटमालू में रविवार सुबह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. वहीं सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस पी वैद्य ने ट्विटर पर लिखा कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर श्रीनगर के बटमालू में एक अभियान शुरू किया गया, जो बाद में मुठभेड़ में बदल गया. इसमें एसओजी का एक कर्मी शहीद हो गया और जेकेपी का एक और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए.

शहर में इंटरनेट सेवा बंद 

उल्लेखनीय है कि राज्य पुलिस प्रमुख ने इस पर अन्य कोई जानकारी नहीं दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद बटमालू के दियारवानी में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बल पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. अधिकारी ने बताया कि एहतियाती तौर पर शहर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button