JharkhandSimdega

उपायुक्‍त ने किया महिला समूहों के बीच कृषि यंत्र का वितरण

Simdega : ग्राम स्वराज अभियान के तहत् बांसजोर प्रखंड कार्यालय परिसर में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी की अध्यक्षता में 8 महिला स्वयं सहायता समहों के बीच पावर टीलर, कोनोवीडर तथा पंपसेट का वितरण किया गया. प्रत्येक समूह को एक पावर टीलर तथा 19 कोनोवीडर 90 प्रतिशत अनुदान पर वितरण दिया गया. इस दौरान महिला स्वयं सहायता समहों से संवाद के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सघन खेती की आवश्यकता  है.

इसे भी पढ़ें- एचईसी आयी, तो एससी-एसटी को पैसा मिला और उनलोगों ने दारू पीकर उड़ा दिया : सांसद रामटहल चौधरी

आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग करें किसान

उन्नत बीज, रासायनिक खाद, कीटनाशक दवा तथा पानी की समुचित व्यवस्था के साथ -साथ समय पर कृषि कार्यों को संपन्न करने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग जरूरी हो गया है. उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस को यंत्रों को सुरक्षित तरीके से रखने की व्यवस्था कराने की बातें कही. जिला में किये जा रहे महत्वकांक्षी विकास कार्यों में महिला समूहों की भागीदारी को देखते हुए जिला प्रशासन कृषि के क्षेत्र में भी महिलाओं को आगे लाने के लिये पहल कर रही है.

इसे भी पढ़ें- इमाम कोठी के ट्रस्टी को भी पता नहीं और बेच दी गयी मजार की जमीन !

किसानों को फसल बीमा, केसीसी कराने का भी निर्देश

सिमडेगा जिला कृषि प्रधान जिला है.  उपायुक्त ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की. किसानों को फसल बीमा, केसीसी कराने का भी निर्देश दिया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम, डीपीएम जेएसएलपीएस के अलावे अन्य उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button