
Ranchi: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग में पदस्थापित मनीष कुमार को स्थानांतरित करते हुए पूर्वी सिंहभूम का उप विकास आयुक्त बनाया गया है. मनीष कुमार मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद जमशेदपुर के पद पर भी पदस्थापित होंगे. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.




