JharkhandLead NewsRanchi

26 जून को पीएम नरेंद्र मोदी रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए कितना होगा किराया

Ranchi: पीएम नरेंद्र मोदी 26 जून को पटना से रांची और रांची से पटना चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा. इसे पहले बीते 12 जून को इस ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया था. प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन 4 अन्य वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी दिल्ली से ऑनलाइन इन ट्रेनों को रवाना करेंगे. जिन चार अन्य वंदे भारत ट्रेन को उस दिन रवाना किया जायेगा उसमें भोपाल – इंदौर, भोपाल – जबलपुर, गोवा – मुंबई और बेंगलुरु – हुबली शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: नीट परीक्षा में SRDAV पुंदाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

किराए का एलान, कैटरिंग का अलग से देना होगा

26 जून से तीन के नियमित परिचालन शुरू होने के साथ ही रांची और पटना के यात्रियों में इस ट्रेन में सफर करने को लेकर कौतुहल है. वहीं, रेलवे की ओर से इस ट्रेन के लिये किराया की भी घोषणा कर दी गयी है. पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1760 रुपये और चेयरकार के लिए 890 रुपये देने होंगे. इसमें कैटरिंग की राशि नहीं जोड़ी गई है. यात्री अपनी इच्छा के अनुसार, खाने का आर्डर दे सकते हैं. इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा. बता दें ट्रायल रन में रांची और पटना के बीच की दूरी पौने छह घंटे में तय की गयी थी.  ट्रेन समय से 23 मिनट पहले पहुंची थी. इसी महीने ट्रेन का उद्घाटन होना है. हालांकि, इसकी तिथि की घोषणा नही की गई है.

एक बोगी में 78 सीटें

ट्रेन के एक बोगी में 78 सीटें हैं. एक तरफ 2 और दूसरी तरफ 3 साटें हैं. हर सीट के नीचे फूट स्टैंड की सुविधा दी गयी है. इंटरनेट की सेवाओं का उपयोग करने के लिए ऑनबोर्ड वाई-फाई, जीपीएस, जैव-वैक्यूम समेत अन्य सुविधाएं हैं. सभी 16 डिब्बों में यात्रियों की पूरी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. ट्रेन के ऑटोमेटिक दरवाजे तभी खुलेंगे जब ट्रेन पूरी तरह से रुक जाएगी. इससे यात्रियों का सफर आरामदायक और आनंददायक होगा.

Related Articles

Back to top button