
NewDelhi : असम का एनआरसी मुददा कांग्रेस के गले की फांस बनता जा रहा है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में इस मसले पर गहरे मतभेद हैं. एनआरसी मसौदा जारी होने के बाद 40 लाख लोग अवैध घोषित हो गये हैं. कहा गया है कि एनआरसी के मुद्दे पर जिस तरह से कांग्रेस आलाकमान ने रुख अपनाया है, उससे पार्टी के कुछ नेता नाराज हैं. उनको लगता है कि इससे भाजपा को फायदा मिल सकता है. जानकारी के अनुसार शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर होने वाली कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक में राफेल डील, एनआरसी और मोदी सरकार के दौरान नौकरियों की स्थिति पर चर्चा की जानी है.
इसे भी पढ़ें- अमित शाह को पश्चिम बंगाल में 22 लोकसभा सीटें चाहिए, 11 को भरेंगे हुंकार, एनआरसी होगा मुद्दा!
. कांग्रेस के मौजूदा रुख से भाजपा को फ़ायदा हो सकता है
बता दें कि दो सप़्ताह के अंदर दूसरी बार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है. बैठक में एनआरसी को लेकर रणनीति पर भी मंथन होगा. पार्टी सूत्रों के अनुसार कुछ नेताओं का मानना है कि असम में एनआरसी संवेदनशील मुद्दा है. कांग्रेस के मौजूदा रुख से भाजपा को फ़ायदा हो सकता है. बता दें कि एनआरसी के मुद्दे पर कांग्रेस ने जमकर भाजपा को निशाने पर लिया है. कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने इस पर लापरवाही बरती है. जिस कारण असम में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है.
इसे भी पढ़ें- ‘सरकार की कारगुजारियां उजागार करने वाले को देशद्रोही का तमगा देना बंद करें रघुवर सरकार’
चार राज्यों के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा
कांग्रेस कार्यसमिति की आज होने वाली बैठक में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा किये जाने की बात कही गयी है. कांग्रेस कार्यसमिति की पिछली बैठक में राहुल गांधी को सभी फैसले लेने के अधिकार दे दिये गये थे. उस बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि एक समिति बनेगी, जो गठबंधन पर चर्चा करेगी. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने तय किया है कि फिलहाल पूरा ध्यान विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर नरेंद्र मोदी को हराने पर लगाया जायेगा. तय किया गया है कि प्रधानमंत्री पद पर निर्णय चुनाव नतीजे आने के बाद होगा.
इसे भी पढ़ें- रांची में महामारी से अब तक तीन लोगों की मौत, जांच में मिले चिकनगुनिया के 27 व डेंगू के 2 मरीज
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




