Uncategorized

जिंदा लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बीमा उठाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Jaipur : राजस्थान पुलिस के विशेष ऑपरेशन समूह (एसओजी) ने जिंदा लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बीमा उठाने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के सरगना समेत छह अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरोह के सरगना दिल्ली निवासी रधुराज चौहान, एक सरकारी चिकित्सक, एक वकील, पुलिस के एक एएसआई समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें- 3000 करोड़ के मुआवजा घोटाले में सबसे ज्यादा गड़बड़ी करने वाले सीओ ने एसआईटी को बताया था, वरीय अधिकारियों का दबाव था

उन्होंने बताया कि गिरोह ने राजस्थान के दौसा के एक जिंदा व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर एक निजी बीमा कम्पनी से 16 लाख रूपये के बीमा का दावा उठा लिया और एक अन्य दावा अन्तिम प्रक्रियाधीन था. मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष अक्टूबर महीने में दौसा में गलत बीमा दावा उठाने का मुकदमा दर्ज हुआ था, मामले की जांच करने पर इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. उन्होंने बताया कि गिरोह अधिकांश निजी बीमा कम्पनियों के सम्पर्क में था. एसओजी मामले की पड़ताल कर रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button