
New Delhi : एमबीबीएस तथा बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा छह मई को होगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है. आवेदन पत्रों को ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो चुकी है. यह प्रक्रिया नौ मार्च को रात 11 बजकर 50 मिनट तक चलेगी.
इसे भी पढ़ें: रेलवे ने निकाली 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए बंपर वैकेंसी
10 मार्च अंतिम तारीख
आवेदन संबंधी नोटिस के मुताबिक ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 10 मार्च है और रात 11 बजकर 50 मिनट तक यह जमा किया जा सकेगा. असम, जम्मू-कश्मीर और मेघालय के आवेदकों को छोड़कर बाकी सभी के लिए आधार नंबर जमा करवाना अनिवार्य है. आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि अथवा लिंग संबंधी जानकारी में अंतर पाए जाने पर उम्मीदार फॉर्म नहीं भर सकेंगे. उम्मीदवार www.cbseneet.nic.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




