Business

मारुति सुजुकी ने अपनी 1,279 नई कारों को बुलाया वापस, जाने क्यों

New Delhi : मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) एयरबैग नियंत्रण प्रणाली (एयरबैग कंट्रोलर यूनिट) में संभावित खामी का निरीक्षण करने के लिये अपनी 1,279 कारों को वापस मंगा रही है. इनमें नई स्विफ्ट और डिजायर कारें शामिल हैं. कंपनी ने इसकी जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- सरकार ने कुछ खास वर्गों को बिना आधार कार्ड के जमीन रजिस्ट्री कराने की दी छूट

सात मई से पांच जुलाई 2018 के बीच बनी कारों को वापस बुलाएगी कंपनी

मारुति सुजुकी ने बयान में कहा कि वह सात मई से पांच जुलाई 2018 के बीच बनी 1,279 कारों को वापस मंगायेगी. कंपनी ने जिन कारों को वापस मंगवा रही है उनमें 556 स्विफ्ट और 713 स्विफ्ट डिजायर शामिल हैं.कंपनी ने कहा कि गड़बड़ी को सुधारने के लिये यह कदम उठाया गया है. यह सुरक्षा से जुड़ी खामी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग : प्रायोजित भीड़ की हिंसा व पुलिस के रवैये पर उठते सवाल

खराब पुर्जों को मुफ्त में बदलेगी कंपनी

25 जुलाई 2018 से मारुति सुजुकी के डीलर कार मालिकों से संपर्क करके उन्हें निरीक्षण के लिये बुलायेंगे और खराब पुर्जों को मुफ्त में बदला जायेगा.इससे पहले मई में , मारुति सुजुकी ने ब्रेक वैक्यूम में खराबी की वजह से 52,686 कारों को वापस मंगाया था. कंपनी ने जिन कारों को वापस मंगाया था उनमें स्विफ्ट और बलेनो शामिल थीं.

इसे भी पढ़ें- अशोक नगर तो निजी आवासीय कॉलोनी है, सरकार हरमू हाउसिंग कॉलोनी के BJP ऑफिस को भी करायेगी खाली ?

इसे भी पढ़ें- अशोक नगर में जब खुल रहे थे सरकारी कार्यालय और राष्ट्रीय बैंक, तब क्यों सोया रहा विभाग

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button