Business

पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी अमेरिका से भागा, एंटीगुआ पहुंचा

NewDelhi : पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी के अमेरिका से एंटीगुओ आइलैंड जाकर शरण लेने की खबर आयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेहुल चोकसी ने अमेरिका से एंटीगुआ जाने के लिए जेट ब्लू फ्लाइट का इस्तेमाल किया.  जैसी कि जानकारी सामने आयी है, मेहुल ने इस फ्लाइट के लिए भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं किया. यह भी खुलासा हुआ है किचोकसी ने एंटीगुआ का पासपोर्ट हासिल कर लिया है. एंटीगुआ के कानून के अनुसार अगर यहां कोई व्यक्ति चार लाख अमेरिका डॉलर कीमत की प्रॉपर्टी खरीदता लेता है तो उसे वहां की नागरिकता मिल जाती है.

इसके अलावा अगर कोई कारोबारी यहां 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करता है तो वह भी एंटीगुआ की नागरिकता पा सकता है. नियमों के अनुसार वहां का पासपोर्ट हासिल करने के लिए वहां मौजूद रहना जरूरी नहीं होता है. इसी आधार पर माना जा रहा है कि मेहुल चोकसी ने अपने फरार रहने के दौरान ही  एंटीगुआ का पासपोर्ट हासिल कर लिया, अब वह अब वह एंटीगुआ पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी रवांडा पहुंचे, कहा -भारत रवांडा की आर्थिक विकास की यात्रा में साथ खड़ा है

11 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी हैं. नीरव मोदी और मेहुल दोनों फरार हैं. नीरव के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है, जबकि मेहुल के खिलाफ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है. बता दें कि मेहुल चोकसी के एंटीगुआ पहुंचने के एक दिन बाद भारतीय जांच एजेंसियों ने अमेरिका से उसके प्रत्यर्पण की बात की थी. लेकिन अमेरिकी एजेंसियों ने दावा किया था कि मेहुल वहां नहीं है.  बता दें कि मेहुल चोकसी ने हाल ही में एक पत्र लिखकर कहा है कि अगर वह जांच में सहयोग के लिए भारत आते हैं, तो वह मॉब लिंचिंग का शिकार हो सकते हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Related Articles

Back to top button