
Jamshedpur: लौहनगरी जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से मानसून की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे के दौरान 27.2 मिमी बारिश दर्ज की है. शनिवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी है. हालांकि सोमवार को थोड़ी कम बारिश हो रही है. पूरे दिन आसमान में बादल उमड़ते-घूमड़ते रहे. आसमान से गिरती बारिश की बूंदें कभी तेज तो कभी धीमी हो रही थी.
इसे भी पढ़ेंःलगातार बारिश और रविवार की छुट्टी ने लगाया जाम
धूप नहीं निकलने से पारा कम हुआ है. ऐसे में मौसम खुशनुमा हो गया है. लोग मॉनसून का लुफ्त उठाते भी नजर आये. वही बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जम गया है. और खराब सड़कों पर घंटों जाम लग रहा है, जिसने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है.
खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन
मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है जिसके कारण बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने सर्कुलेशन के कारण क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है. अगर झमाझम बारिश होती है तो किसानों को काफी हद तक इसका फायदा मिलेगा. इधर रविवार को रात तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा. जून से लेकर जुलाई के पहले पखवाड़े तक मानसून के निराश करने के बाद 21 जुलाई से झमाझम बारिश शुरू हुई. कई स्थानों पर तेज बारिश भी हुई. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
जल-जमाव ने बढ़ाई परेशानी

एक ओर बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखर दी है. वही शहर की व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी है. तेज बारिश के कारण शहर की सड़कों और निचले हिस्सों में पानी जमा हो गया है. सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों को आवागमन परेशानी हुई. बारिश में पूरा शहर तरबतर हो गया. मॉनसून की दो दिनों की लगातार बारिश से ही एनएच-33 समेत शहर के कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वाहन चलाने वालों को काफी परेशानी हो रही है. गड्ढों की वजह से यात्री दुर्घटना का शिकार हो रहे है. वही शहर के कई इलाकों में जाम लगनेसे परेशानी और बढ़ गई है.
इसे भी पढ़ेंःकोचांग गैंगरेप के मास्टरमाइंड जॉन जुनास तिडू व बलराम सामद गिरफ्तार
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




