
Ranchi : पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है. सोमवार से कई क्षेत्रों में हो रहे बारिश के बाद मंगलवार की शाम को हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर अाई . रांची समेत आस-पास के इलाकों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से आने वाले कुछ दिनों तक रांची समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें – घोषणा कर भूल गयी सरकारः 12 जुलाई 2016 : वादा किया था हाई स्कूल में 18584 और कस्तूरबा स्कूल के 2233…
मौसम विभाग ने अच्छी बारिश होने की आशंका जताई है
मौसम विभाग ने अच्छी बारिश होने की आशंका जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से रांची सहित कई जिलों में बारिश हो रही है. झारखंड के ऊपर एक लो प्रेशर बना हुआ है. अभी की स्थिति में इस तरह की परिस्थिति बन रही है कि क्षेत्र में एक निम्न दबाव का लो प्रेशर बन सकता है. इसी का प्रभाव है कि मौसम में बदलाव आया है और बारिश हो रही है.
इसे भी पढ़ेंः शेल कंपनी के नाम पर जालसाजी मामलाः व्यवसायी अमित सरावगी के ठिकानों पर CBI का छापा
ठहर गया था मानसून
मंगलवार को रांची में 30 मिमी बारिश हुई. यहां अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया. बता दें कि मानसून के अपने 12 जून केे आने की संभावना बनी थी, लेकिन मानसून झारखंड में प्रवेश करने से पहले बंगाल में मानसून 13 दिनों के लिए ठहर गया था.
इसे भी पढ़ें – कोयला घोटाला मामला : मुश्किलों में नवीन जिंदल, कोर्ट ने दिया अतिरिक्त आरोप तय करने का आदेश
मानसून आने के बाद कमजोर पड़ गया था
26 जून को मॉनसून झारखंड में प्रवेश कर गया था , लेकिन मॉनसून आने के बाद कमजोर पड़ गया था जिसके चलते बारिश नहीं हो रही थी और सुखाड़ की स्थिती हो गई थी .

” झारखंड के ऊपर लो प्रेशर बना हुआ है जिसके चलते पूरे झारखंड में बारिश हो रही है आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की आशंका है ” – वीके मंडल मौसम वैज्ञानिक
राज्य मौसम केंद्र रांची
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




