DhanbadJharkhandTODAY'S NW TOP NEWS

धनबाद: हथियार के बल पर व्यवसायी के कर्मचारी से करीब 11 लाख की लूट

Dhanbad: कोयलांचल में अपराधियों के हौसले बुलंद है. टुंडी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिन-दहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है. खबर है कि कोयलांचल के जाने-माने व्यवसायी कृष्ण मुरारी चौधरी के कर्मचारी से लगभग 11 लाख लूट लिए गए. बताया जा रहा है कि लग्जरी कार में सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ेंःजहर खाकर मरी लड़की के पिता से पुलिस ने वसूले 15 हजार!

बताया जा रहा है कि गिरिडीह से बकाया राशि वसूल कर वापस बिजय कुमार और रंजीत पांडेय नामक कर्मचारी धनबाद लौट रहे थे. वही उग्रवाद प्रभावित टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया मोड़ पर घटना को अंजाम दिया गया.

इसे भी पढ़ेंःसाईनाथ, राय और इक्फाई यूनिवर्सिटी के कुलपति की योग्यता यूजीसी गाइडलाईन के अनुरूप नहीं

फिल्मी अंदाज में घटना को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि जगदंबा कंपनी के दोनों कर्मचारी गिरिडीह से बकाये राशि को लेकर धनबाद लौट रहे थे. दोनों कर्मी Vista गाड़ी में थे. वही पीछे से आ रही लाल रंग की बोलेरो ने इनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और बीचे में गाड़ी रोक दी. जिससे रास्ता जाम हो गया. उसके बाद पीछे से आ रही ऑल्टो कार से चार-पांच लोगों ने उतारे और कर्मियों करीब 11 लाख रुपये लूटकर चलते बने.वारदात के बात इलाके में सनसनी है. वही टुंडी पुलिस मामले की सूचना पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी गई है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button