
Chatra: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि चकला गांव निवासी लोकनाथ महतो के 22 वर्षीय पुत्र उपेंद्र महतो की हत्या देर रात अज्ञात अपराधियों ने कर दी. हत्या के कारणों का खुलासा अबतक नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर, मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है.
इसे भी पढ़ेंःजबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, खंडहरनुमा मकान में छिपाई गई थी चार महिलाएं
नानी के घर आया था युवक

मिली जानकारी मुताबिक, युवक प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा पंचायत अंतर्गत कुंडी गांव में अपने नाना के घर रह रहे पिता से मिलने गया था. इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उपेंद्र की मौत हो गई. दरअसल, उपेंद्र के पिता अपने ससुराल में रहकर निजी प्रैक्टिस करते हैं. जबकि उपेंद्र चतरा में रहकर पढ़ाई करता था. और कुछ दिन पूर्व ही वह अपने मामा के घर कुंडी पिता से मिलने आया था.
इसे भी पढ़ेंःआज से झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र, हंगामे के पूरे आसार
हत्या के कारणों का खुलासा नहीं
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. अपराधियों ने आखिर किस मंशा से घटना को अंजाम दिया है, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है. ऐसे में पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में गई है. इधर नानी के घर नाती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी है. लोगों में दहशत भी है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




