JharkhandPalamu

पलामू : पांच हजार घूस लेते पंचायत सेवक को ACB ने किया गिरफ्तार

Daltonganj : भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ओर से की जा रही कार्रवाई के दौरान हर दिन घूस लेते कर्मी पकड़े जा रहे हैं. पिछले 48 घंटे के दौरान पलामू एसीबी की ओर दूसरी बड़ी कार्रवाई कर घूसखोर पंचायत सेवक को गिरफ्तार किया गया है. पंचायत सेवक चबूतरा निर्माण में पांच हजार रूपये घूस ले रहा था.

क्या है मामला

दरअसल जिले के नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत बसना गांव में 14वें वित्त की योजना से चबूतरा निर्माण कराया गया था. चबूतरा का निर्माण हो गया था, लेकिन पंचायत सेवक नंदकिशोर राम ने लाभुक को चेक देने के बदले उससे पांच हजार रुपये की मांग की थी. कई बार आग्रह करने के बाद भी जब पंचायत सेवक तैयार नहीं हुआ तो लाभुक छोटन कुमार ने इसकी शिकायत एसीबी के डालटनगंज कार्यालय में की.

इसे भी पढ़ें- नियमावली में त्रुटि ने बर्बाद कर दिये स्टूडेंट्स के दो साल के साथ 11 करोड़ 80 लाख, कई की उम्र भी लैप्स

जांच के बाद हुई कार्रवाई

एसीबी की ओर से डीएसपी प्राण रंजन ने अपनी टीम के साथ मामले की जांच की और फिर मामला सही पाने पर कार्रवाई की. तय योजना के तहत लाभुक को घूस के पांच हजार रुपये दिए गए और टीम के साथ उसे भेजा गया. जैसे ही पंचायत सेवक ने पैसे लिए, एसीबी के अधिकारियों ने उसे धर दबोचा. गिरफ्तार करने के बाद पंचायत सेवक को कार्यालय लाया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

80 हजार घूस लेते एसीबी ने लिपिक को किया था गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि सोमवार को पलामू एसीबी ने लातेहार सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक विजय कुमार गुप्ता को घूस लेते गिरफ्तार किया था. डालटनगंज के पुलिस लाइन रोड से एसीबी ने 80 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था. प्रधान लिपिक एक सस्पेंडेड एएनएम से संचिका बढ़ाने के लिए घूस ले रहा था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button