JharkhandRanchi

रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने वालों से निगम वसूल रहा दोगुना जुर्माना, कार्यालय का चक्कर लगाकर परेशान पीड़ित

Ranchi : राजधानी में गिरते वाटर लेवल को लेकर नगर निगम की ओर से सभी घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराने का निर्देश 2017 में दिया गया था, ताकि पानी की समस्या के समाधान की ओर कदम बढ़ाया जा सके. जिसके बाद इस आदेश का पालन कर कई लोग अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा बना चुके हैं. लेकिन इसके वजूद भी निगम इनसे अभी भी दो से ढाई गुना राशि जुर्माना के रूप में वसूलने का काम कर रहा है. इसी परेशानी से वार्ड संख्या तीन के टैगोर हिल रोड स्थित रमन लेन में रहने वाले अनिमेश चंद्र आचार्य और निवास चंद्र झा जूझ रहे है.

इसे भी पढ़ें- नियमावली में त्रुटि ने बर्बाद कर दिये स्टूडेंट्स के दो साल के साथ 11 करोड़ 80 लाख, कई की उम्र भी लैप्स

दोगुना राशि वसूल रहा हैं निगम

दोगुना राशि वसूले जाने के बारे में जब न्यूज विंग रिपोर्टर ने पीड़ित अनिमेश चंद्र आचार्य से पूछी तो उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले ही उन्होंने अपने मकान का सेल्फ असेसमेंट आवेदन निगम में जमा किया था. उस वक्त उनके मकान में रेन वाटर हार्वंस्टिंग की सुविधा नहीं थी. इस कारण उनसे दोगुना राशि होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूला गया था. इस वर्ष मार्च माह पहले उन्होंने अपने घर में रेन वाटर हार्वेंस्टिंग का निर्माण करा लिया और इसकी जानकारी उन्होंने निगम को भी दे दी. इसका सत्यापन भी निगम की टीम ने आकर किया, उसके बावजूद निगम द्वारा टैक्स में कोई कमी नहीं की गयी. उनसे दोगुना राशि ही जुर्माना के रूप में वसूला जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की यूनिवर्सिटी को विभाग की हरी झंडी

वित्तीय वर्ष 2018-19 में जुर्माना लगाया है 1092.52 रुपये

अनिमेश चंद्र के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2018-19 में चार क्वार्टर के दौरान निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स के नाम पर 2185.28 रुपये की मांग की गयी. इसके अलावा उनसे अतिरिक्त होल्डिंग टैक्स के नाम पर 1092.52 रुपये का जुर्माना भी लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-  कांग्रेस नेता डॉ तौसीफ का आरोप- सरकार ने हज कमिटी में कई वैसे लोगों को शामिल किया, जिन्हें हज की कोई विशेष जानकारी ही नहीं

अन्य कई लोग भी हैं पीड़ित

उन्होंने बताया कि राजधानी में ऐसे अन्य कई लोग भी है जिन्होंने अपने मकान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम तो कर लिया है, लेकिन फिर भी निगम उनसे टैक्स के रूप में मनमानी राशि वसूल रहा है. उन्होंने बताया कि ऐसे ही एक पीड़ित का नाम निवास चंद्र झा है. उन्होंने बताया कि लोग निगम का चक्कर लगा-लगाकर थक गये हैं. इसके बावजूद निगम का कोई अधिकारी उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button