
Kanpur: शहर के गंगा बैराज घूमने गए पांच बच्चे रविवार को गंगा नदी में डूब गए. एसपी संजीव सुमन ने बताया की देर शाम तीन बच्चों के शव निकाल लिए गए, लेकिन दो बच्चों का अभी तक पता नहीं चल सका है .
इसे भी पढ़ेंः यूपीः डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या
सुमन ने बताया कि गंगा किनारे तीन साइकिल, पांच जोड़ी चप्पल तथा पांच बच्चों के कपड़े पाए गए हैं. बच्चों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. कपड़ों और चप्पलों से अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच होगी. उन्होंने बताया कि तीन साइकिलों पर 12 से 15 वर्ष की आयु के पांच बच्चे रविवार शाम बैराज की ओर घूमने निकले थे.
एक को बचाने की कोशिश में डूबे सभी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी अपने कपड़े और चप्पल उतारकर पानी में नहाने उतर गए. इनमें से जब एक डूबने लगा तो उसे बचाने में एक के बाद एक सभी गहरे पानी में समा गए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घाट किनारे मौजूद मछुआरों ने घटना की सूचना नवाबगंज थाने को दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश का काम शुरू कराया.
उन्होंने बताया कि रात करीब 8:45 बजे तक गोताखोरों ने तीन शव गंगा से बाहर निकाल लिए और बाकी दो की तलाश देर रात तक जारी रही. गंगा से निकाले गए तीनों शवों को पुलिस ने हैलट अस्पताल पहुंचाया. देर रात तक बच्चों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी .
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





579402 339983Spot lets start function on this write-up, I truly believe this incredible site requirements a lot much more consideration. Ill apt to be once once more to read a great deal more, many thanks for that info. 852781
581025 653546Some really superb info , Sword lily I discovered this. 400717